औरंगाबाद, नवम्बर 23 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में रविवार को लोजपा समर्थित नवनिर्वाचित विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने की वहीं संचालन लोजपा नेता विजेंद्र पासवान ने किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर, गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉ. चंद्रा ने सबसे पहले लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है, उसका मान रखा जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकार श्रीजानंद त्रिवेदी सहित अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.