मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएम निखिल धनराज ने 27 लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान मनसरी तल्ले निवासी बेगम जुलेखा रसुली ने पति के निधन के बाद बेटों द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर बेटों को समझाने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। वहीं, कुतलुपुर निवासी ज्योतिष पासवान ने गंगा नदी के कटाव से पंचायत के तीन वार्डों पर मंडरा रहे खतरे की जानकारी दी और कटाव निरोधी कार्य की मांग की। इस पर डीएम ने संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.