मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को बीआरएम कॉलेज मुंगेर के हिन्दी विभाग के द्वारा सेमिनार के साथ ही मुंगेर के पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मीडिया ग्रुप के 15 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सेमिनार सह सम्मान समारोह का विषय था पत्रकारिता की स्वतंत्रता और चुनौतियां । सेमिनार का संयोजन हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ अभय कुमार ने किया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वंदना कुमारी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार ठाकुर ने की। मौके पर प्राचार्य प्रो अजीत ठाकुर ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता का अर्थ जनता के अधिकारों की बुलंद आवाज से है। मुख्य वक्ता डॉ चन्दन कुमार, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, जमालपुर कॉलेज जमालपुर थे। मु...