हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता शुक्रवार को डीएम ने आमजनों की समस्याओं को सुनने व उसके निदान के लिए अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। सुदूर गांव व शहर से आए लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनी। सात दिनों के अंदर जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिवादियों के शिकायत पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच व कार्रवाई का आदेश दिया गया। जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता दरबार में कुल 58 परिवादियों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है। सभी परिवादियों के आवेदन जन शिकायत कोषांग में रजिस्टर्ड कर लिया गया ...