जहानाबाद, जून 21 -- इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने घोसी प्रखंड पर दिया धरना घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जिसमें मनरेगा जेइ पर मनमानी का आरोप लगाया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक सुदय यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में नौकरशाही चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पदाधिकारी के विरोध में आवाज उठाता है तो उसे दबाने का काम किया जाता है और इसी तरह का मामला घोसी में अभी सामने आया है। घोसी मनरेगा के जेइ के द्वारा राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि यह केवल घोसी का ही मामला नहीं है यह पूरे राज्य में इस तरह के मामला देखने को मिल रहा है। वहीं राजद नेता नंदकिशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.