सिमडेगा, सितम्बर 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को नगर भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक एच.एस. लक्की, पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता, लोकसभा के पूर्व प्रभारी सह पर्यवेक्षक डॉ. अजय शाहदेव, विधायक भूषण बाड़ा, जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की सहित सभी विंग के पदधारी उपस्थित थे। मौके पर ऑब्जर्वर एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताक़त हर एक कार्यकर्ता है। यदि हर कार्यकर्ता व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर एक परिवार की तरह काम करेगा, तो संगठन अपने आप मजबूत होगा। राहुल गांधी जी ने संगठन सृजन अभियान शुरू कर यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.