पूर्णिया, अगस्त 30 -- पूर्णिया। पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। पल्लवी ने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे बिहार में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज उप मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें मिला है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताक़त है। हम सब मिलकर पूर्णिया के विकास और जनता की सेवा में निरंतर काम करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.