रामगढ़, नवम्बर 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर के नईसराय माइंस रेस्क्यू स्टेशन में गुरुवार को सांसद सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य रुप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी शामिल हुए। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ ही सांसद कार्यालय खोलना चुनावी वायदा था। यह काफी आवश्यक भी है, अब रामगढ़ जिला के लोग शहर में ही अपनी समस्याओं को मुझ तक पहुंचा सकते हैं। किसी को मुझसे संपर्क करने के लिए हजारीबाग जाने की जरुरत नहीं रह गई है। कहा कि वह स्वयं समय-समय पर इस कार्यालय में बैठेंगे और लोगों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे। इस कार्यालय के अस्तित्व में आने से जनता का बहुमूल्य समय बचेगा और उनके काम भी रामगढ़ से ही निष्पादित हो सकेंगे। यह कार्यालय सातों दिन 24 घंटे आमलोगों के लिए संचालित...