प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को पूछताछ काउंटर के समीप वाराणसी कैंट से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना चस्पा की गई थी। जनता एक्स होने से कई यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को जनता एक्सप्रेस रही। मरूधर एक्सप्रेस छह घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर डेढ़ घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर- हावड़ा पंजाबमेल एक घंटे 45 मिनट, वाराणसी से लखनऊ की ओर जाने वाली मरूधर एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयाग-अयोध्या मेमू पैसेंजर एक घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। शाम के समय जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ सामन्य श्रेणी के कोच में प्र...