प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को वाराणसी से देहारादून, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आईं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जंक्शन पर नई दिल्ली से वाराणसी कैंट जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 10 मिनट, प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन द्वितीय रिंगरेल सेवा 2 घंटे 11 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ 1 घंटे 9 मिनट, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट, जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 1 घंटे 22 मिनट, मुंबई एलटी से अयोध्या जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट ...