चतरा, फरवरी 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर हर गली मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्रम संख्या-15 से नारियल फार्म छाप के प्रत्याशी राजेश कुमार रोशन उर्फ पप्पू केशरी ने अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी ने कहा कि यदि जनता उन्हें जीत का अवसर देती है तो वे नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और जनहित से जुड़े अन्य बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...