लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विशेष धांधली स्क्वाड को ध्वस्त कर देगी। जनता की ताकत के सामने भाजपा की कोई साजिश सफल नहीं होगी। भाजपा का पन्ना प्रमुख कार्यक्रम भी काम नहीं आएगा अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गिरोह है। इसमें अपराधियों की भरमार है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे है। भाजपा सरकार में यूपी अराजकता की गिरफ्त में है। भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली कानून व्यवस्था सब बर्बाद हो चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की प्राथमिकता में स्वदेशी क्यों नहीं है? के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.