एटा, मई 23 -- बच्चों को नई-नई प्रतिभाएं सिखाने के लिए जनता इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को योग कराकर उनके लाभ बताए। बच्चों के बौद्धिक विकास को कई प्रकार के शारीरिक व्यायाम को सिखाया गया और नियमित जीवन को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने बैडमिंटन, खो-खो, दौड़, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में अपना प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डीके सिंह ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की नई एक्टिविटी की सिखाई गई। खेल-खेल में बच्चों का विकास के लिए उन्हे तैयार किया जाता है। समर कैंप के आयोजन से बच्चों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास की जानकारी मिल रही है। प्रधानाचार्य डीके सिंह के अलावा शिक्षक सोनू, अलका सक्सेना अंजली श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...