देवरिया, फरवरी 19 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जनता इंटर कॉलेज के सामने बनी दुकानों का आधा हिस्सा नगर पंचायत ने जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। चार दिन बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में सुंदरीकरण कार्य के तहत सुभाष चौक से बहरामपुर मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर स्थित दुकानों व पटरी को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान से लगभग दो दर्जन दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जनता इंटर कॉलेज के सामने स्थित कई दुकानों को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए मानक की अनदेखी का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पैमाइश के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाना था,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.