मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर। मुस्तफाबाद पचेण्डा जनता इंटर कॉलेज में नये सत्र की शुरुआत विधिवत रूप से जितेन्द्र कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वेद पाल सिंह, उपाध्यक्ष रवि प्रधान, प्रबन्धक अजय रायल, उप प्रबन्धक प्रवेश कुमार के अलावा संजीव सरपंच, संजीव कुमार मुन्नू, सुधीर कुमार, जसवीर सिंह उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों ने हवन में आहुति दी। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में स्थित ब्रह्मचारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद और साँस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.