प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आईं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। मुंबई से अयेाध्या कैंट जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट एक घंटे 43 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर पांच घंटे 8 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई जाने वाली एक घंटे 24 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.