रांची, मार्च 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता संजय पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार का बजट राजकोषीय घाटा को नियंत्रित करने वाला है। यह वित्तीय संतुलन को बनाए रखेगा। जनजातीय समुदाय के सतत सामाजिक उत्थान, विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करेगा। केंद्रीय बजट से निराशा हाथ लगने के बाद झारखंड के अबुआ बजट ने अपने संसाधनों के दम पर राज्य के विकास की भावी तस्वीर पेश की है। वर्तमान में जारी वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्र सरकार की ओर से राज्य को दिए जाने वाले अंशदान के प्रति उदासीन रवैया अपनाया गया, जिस कारण राज्य में विकास की गति जोर नहीं पकड़ पाई थी। राज्य का बजट झारखंड की जनता द्वारा अपने मुद्दों पर बनाया गया बजट है। जहां एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.