देवरिया, नवम्बर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया क्लब में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन कर आदिवासी समाज को संगठित किया। उनका संघर्ष आज भी हमें स्वाधीनता, स्वदेशी और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर की भी सराहना की, जिसका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और इतिहास को जन‑जन तक पहुंचना है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम बिरसा मुंडा के आदर्शों को सम्मानित करने के लिए इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं। इस पखवाड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.