रांची, फरवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनजातीय समाज की महिला मुन्नी गुरकी का दाह संस्कार गुरुवार को हरमू मुक्तिधाम में किया गया। उसकी चिता को जनजातीय समाज के विजय मिंज उनके दोनों पुत्र आशीष मिंज और अभय मिंज ने तैयार किया। पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन करने के लिए विधिवत वैदिक रीति से सभी संस्कार मुक्ति धाम हरमूघाट रांची पर किये गये। इस अवसर पर लाइंस क्लब के सदस्य प्रोफेसर हरविंदर सिंह वीर ने सिख परंपरा के अनुसार अरदास की और मुन्नी गुरकी की आत्मा की शांति के लिए सभी उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की। संतोष अग्रवाल ने नम आंखो से मुन्नी गुरकी को मुखाग्नि दी। स्व गुरकी लोहरदगा की रहनेवाली थी। उसे असंतुलित मानसिक अवस्था में 21 वर्ष पूर्व 2004 को वहां सड़कों पर घूमते हुए मिली थी। उसे वहां से उठाकर निर्मल ह्रदय संस्थान में रखकर ईलाज कराया गया।...