बिजनौर, सितम्बर 14 -- साहू जैन कालेज, नजीबाबाद में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई, एनसीसी एवं रोवर रेंजर सहित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। साहू जैन कालेज, नजीबाबाद में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. सरोज बाई के निर्देशन में जनजातीय जागरूकता अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने की। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसके संरक्षण से ही हमारी विरासत जीवित रह सकती है। एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा सभी कर्तव्यों का सही से पालन करें तो हमारा देश एक बार फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। ऑनलाइन क्विज प्रतियोग...