रिषिकेष, नवम्बर 12 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर ऋषिकेश में भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं परम्परा विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी भंडारी ने कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन और सशक्त धारा है। बुधवार को बीसीए विभाग एवं भारतीय ज्ञान परम्परा उत्कृष्टता केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं परम्परा विषयक व्याख्यानमाला के अंतर्गत तृतीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी भंडारी ने भारतीय संस्कृति में जनजातीय एवं पारम्परिक ज्ञान का महत्त्व विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनजातीय समुदायों में सामूहिक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.