रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, मोरहाबादी परिसर में मौजूद जनजातीय संग्रहालय की दशा-दिशा पिछले सात वर्षों में काफी बदल गई है। यहां झारखंड के 32 जनजातीय समुदाय के रहन-सहन, खानपान और संस्कृति से जुड़ी कलाकृति लगाई गई है। इसमें जनजातीय समुदाय की आबादी, पेशा सहित अन्य जानकारी संग्रहालय आने वाले लोगों और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाती है। इसी संग्रहालय में आदिवासियों के हथियार व औजार की भी प्रस्तुति अलग से की गई है। विस्तार यही नहीं थमता, इसके बाद संग्रहालय में जनजातीय समुदाय के अभूषणों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें हर त्योहार व खास अवसरों पर जनजातीय समाज द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, जो आज विलुप्त स्थित में है या हो गए हैं उसे प्रस्तुत किया गया है। जनजातीय समाज द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.