लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।आदिवासी समन्वय समिति लोहरदगा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखण्ड सरकार के जनजातीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा को ज्ञापन सौंपकर जीईएम पोर्टल के माध्यम से नगाड़ा एवं मांदर क्रय संबंधी निविदा को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि समेकित जनजाति विकास अभिकरण-आईटीडीए लोहरदगा द्वारा आदिवासी समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों के वितरण हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी। समिति का आरोप है कि इस निविदा प्रक्रिया में स्थानीय निविदाकारों को तकनीकी एवं अन्य कारणों का हवाला देकर बाहर कर दिया गया, जबकि बाहरी जिलों के निविदाकारों को प्राथमिकता दी गई। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आदिवासी समाज के पारंपरिक वाद्य यंत्र-नगाड़ा और मांदर-सिर्फ सामान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अ...