नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता 200 विभिन्न जनजातीय जिलों के युवा प्रतिभागियों, आरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के 20 कर्मियों तथा युवा एवं खेल मंत्रालय के 36 युवा अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। ये 36 युवा अधिकारी उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों के समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की लिखित परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था, लेकिन साक्षात्कार के अंतिम चरण में चयन से चूक गए थे। बुधवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इस प्रतिनिधिमंडल में बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़), पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड), बालाघाट (मध्य प्रदेश); कंधमाल और कालाहांडी (ओ...