रांची, सितम्बर 20 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित जनजाति छात्र कार्य बैठक में सम्मिलित हुए 120 से अधिक छात्र शनिवार को खूंटी के उलिहातू पहुंचे। मौके पर छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक घर बिरसा ओडा में विधिविधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा से भी मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। इस अवसर पर एबीभीपी के कार्यकर्ताओं ने जनजातीय समाज के छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों, सांस्कृतिक धरोहर और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु संघर्ष निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एबीभीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.