साहिबगंज, नवम्बर 14 -- साहिबगंज। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष समारोह पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस शहर के पोखरिया स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिये। गतिविधियों में क्विज,निबंध, नृत्य,गायन, पेंटिंग व अन्य शामिल था। कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ दुर्गानंद झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जे के मिश्रा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय तिवारी, पिरामल की रजिया मैम, संपूर्णा की पूजा मैम, शिक्षक मनोहर शर्मा,राजीव कुमार,सीआरपी अनुज कुमार व कई विद्यालयों के नोडल शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। फोटो 23, कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिक...