कोडरमा, जून 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत कोडरमा जिले में हो चुकी है। यह अभियान 15 से 30 जून तक जिले के जनजातीय बाहुल्य गांवों में संचालित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। रविवार को डीसी ऋतुराज ने बताया कि यह अभियान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.