गुमला, जून 12 -- विशुनपुर। विशुनपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को ओएनजीसी, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित सांसदीय संकुल आधारित ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत प्रखंड के 35 जनजातीय किसानों को श्री विधि से धान और मड़ुआ की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण दिया गया।यह प्रशिक्षण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को श्री विधि से धान की खेती और मडुआ की जैव-संवर्द्धित खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद किसानों के बीच धान के हाइब्रिड बीज और मड़ुआ के बायो-फोर्टिफाइड बीज का वितरण भी किया गया। मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज शिवदत्त यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.