देहरादून, जनवरी 5 -- पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत दिउसी में सामाजिक संस्था जनजागृति ग्रामीण जन कल्याण समिति, उत्तराखंड ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई और नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समिति ने पॉलिटेक्निक के छात्र रौनक उनियाल को 50 हजार रुपये, क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में शिक्षा ले रही पूजा धस्माना और शिवानी रावत को पढ़ाई के लिए पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी। इस दौरान समाजसेवियों और ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...