हजारीबाग, जनवरी 20 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। बरही पंचमाधव स्थित जनजागरण केंद्र परिसर में संस्था के संस्थापक रामेश्वर सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मौके पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि रामेश्वर सिंह समाजसेवा, जनजागरण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन को शिक्षा, सामाजिक उत्थान और जनहित के कार्यों में समर्पित किया। उनके द्वारा स्थापित जनजागरण केंद्र आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है, जो उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है। प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि रामेश्वर सिंह ने पत्रकारिता और समाजसेवा के बीच सेतु का कार्य किया। वे हमेशा सच, न्याय और सामाजिक सरोकारों के पक्ष में खड़े रहे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। संस्था के सचिव संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.