चंदौली, फरवरी 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चंदौली प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम शुक्रवार को पंचायत भवन जयमोहनी और प्राथमिक विद्यालय बोदलपुर में आयोजन किया गया था, लेकिन अधिकांश अधिकारी या तो गैरहाजिर रहे या खानापूर्ति कर निकल लिए। इससे ग्रामीणों में काफी रोष दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं का मजाक उड़ा रहे है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। जनचौपाल में बाल विकास विभाग से दो महिलाओं की गोदभराई और व तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जन चौपाल में बार-बार कोरम पूरा किया जा रहा है। अधिकांश आयोजनों में केवल ग्राम पंचायत सचिव और सफाईकर्मी ही मौजूद रहते हैं। प्राथमिक विद्यालय बोदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, आयुर्वेदिक चि...