अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- खटीमा कांड की बरसी पर सोमवार को उत्तराखंड परिवर्तन ने गोष्ठी की। इस दौरान प्रदर्शन कर राज्य के हालातों पर चिंता जताई। जनगीतों और कविताओं के माध्यम से सरकार को चेताया। सरकार पर राज्य के संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया। सोमवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंचे। एक सितम्बर 1994 को खटीमा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सत्ता में बैठे कुछ चंद लोगों ने संसाधनों पर कब्जा किया हुआ है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के समुचित विकास के लिए राज्य का निर्माण किया गया था। राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने अपनी शहादत दी और प्रताणना झेली। लेकिन आज राज्य निर्माण की अवधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.