एटा, फरवरी 19 -- एटा, केन्द्र सरकार से वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के उद्देश्य से प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है। गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को संयोजक नामित किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा जनगणना कार्य निदेशालय प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में हुई बैठक में डीएम प्रेम रंजन सिंह ने रूपरेखा बतायी। उन्होंने कहा कि यह समिति जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियों, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जनसंख्या गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, प्रपत्रों...