लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा जनगणना कराए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे पूरी ईमानदारी से कराया जाना चाहिए। यह जनकल्याण से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जातीय जनगणना को उसने लटकाने का काम किया। मायावती ने मंगलवार को कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 11 साल के कार्यकाल की जो अपार उपलब्धियां बता रही है, वह कितनी लाभदायक रही हैं, जनता खुद समय आने पर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा है कि काफी मांग के बाद देश में जातीय जनगणना का काम शुरू हुआ है। देशहित के इस काम को केंद्र सरकार पूरी ईमानदारी से कराए। उन्होंने कहा है कि पार्टी के लोग जनगणना के बारे में सही जानकारी लोगों को दें। लोगों को सजग करने के साथ ही संगठन के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.