देहरादून, फरवरी 18 -- गोपेश्वर। जिले की जनगणना करने के लिए संबंधी अधिकारियों, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों और सेन्सस क्लर्क का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में अधिकारियों को जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि गोपेश्वर जिला सभागार में कार्यक्रम गरुवार से शनिवार तक चलेगा। जनगणना के आयोजन के लिए प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...