रांची, जुलाई 8 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान ने सिकिदिरी की हेसातू पंचायत में 250 फलदार पौधों का वितरण किया। मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता देवराज सिंह ने पौधरोपण और वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु हमारा संस्थान कृतसंकल्पित हैं और इस तरह का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मौके पर संस्थान के नवेंदु उपाध्याय, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, सक्रिय सदस्य विजय सिंह, अजीत कुमार, दीपक राम, रांची जिलाध्यक्ष कमलेश पाहन, राजू पाहन, जलेश्वर बेदिया, तिवारी बेदिया और छुड़वा बेदिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.