रांची, जनवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के तीन तैराकों का चयन छत्तीसगढ़ में फरवरी माह में होनेवाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शुक्रवार को रांची के खेल गांव में झारखंड के सभी जिलों के तैराकों का ट्रायल हुआ, इसमें संस्थान के पिंकी कुमारी, राजेश मुंडा और राजू बेदिया का चयन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संस्थान पिछले 16 वर्षों से इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करने का काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.