रांची, फरवरी 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में अंचल और प्रखंड कर्मियों के साथ मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निर्मला भगत ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के जन प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। प्रखंड को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर काम करें। जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने कई पंचायत में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को कागज में पूर्ण दिखाने की शिकायत की है। वहीं प्रखंड के कई पंचायत में दम तोड़ती नल से जल योजना को लेकर नाराजगी जताई है। जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण नहीं करने की शिकायत की है। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.