बलिया, मार्च 23 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के आवास आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रदेश सरकार के आठ व केंद सरकार के 10 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तैयारियों की समीक्षा किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुसार सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित कराया जाय। सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जाय। आरोग्य मेला लगाया जाय। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं से लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जाय। कॉमन सर्विस सेंटर का स्टॉल भी लगाया जाए, ताकि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन भी कराया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.