पाकुड़, अगस्त 11 -- प्रखंड सभागार में सोमवार को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं सुचारू संचालन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में सभी ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत मोबिलाइजर और पंचायत सहायक शामिल थे। बैठक में ग्रामसभा के निर्णयों के क्रियान्वयन, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, सरकारी योजनाओं की जन-जन तक पहुंच, कानून-व्यवस्था में सहयोग, सड़क, नाली, पुलिया, जलनिकासी, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के रख-रखाव पर जोर दिया गया। साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सहायता योजना, रोजगार सृजन योजना, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिया। साथ ही शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.