पटना, फरवरी 20 -- नेपाल के मधेश प्रदेश जनकपुर धाम के विधानसभा में बिहार विधानसभा की तर्ज पर लाइब्रेरी की स्थापना होगी। मधेश प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रामअशीष यादव ने बिहार विधानसभा लाइब्रेरी के निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी। इसके पहले उन्होंने बिहार के विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, संसदीय परंपराओं तथा आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले दोनों अध्यक्षों ने एक-दूसरे का स्वागत किया। श्री यादव ने बिहार विस की कार्यप्रणाली एवं संसदीय व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विधानसभा स्थित लाइब्रेरी का अवलोकन किया और वहां की सुव्यवस्थित व्यवस्था, समृद्ध संदर्भ सामग्री एवं आधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा की। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध अत्यंत प्रगाढ़ हैं। इस...