नई दिल्ली, फरवरी 8 -- राजधानी दिल्ली में जनकपुरी हादसे को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हादसे का पता चलने के बावजूद विपिन घर चला गया, गार्ड जाकर चैन से कुर्सी पर बैठ गया, योगेश झुग्गी में जाकर सो गया और ठेकेदार राजेश चुप्पी मार गया। इन चारों ने गुरुवार की रात कमल को 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरे देखा था, मगर उसे निकालने की कोशिश तो दूर किसी ने पुलिस को कॉल तक नहीं की। कमल उसी गड्ढे में तड़प-तड़प कर मर गया।सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए गड्ढे के पास मौजूद एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। घटना वाली रात 12 बजे के आसपास बाइक सवार कमल जब गड्ढे में गिरा था तो वहां से कार सवार परिवार गुजर रहा था। कार चला रहे विपिन ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और देखा कि गड्ढे में कमल बाइक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.