नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जनकपुरी के ए-1 ब्लॉक में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर दिल्ली जल बोर्ड को सुधार कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को चार सप्ताह में 20 घरों से दोबारा पानी के नमूने लेकर उनकी जांच करने का निर्देश दिया है। सीपीसीबी ने क्षेत्र के 12 घरों में जल बोर्ड के पानी के नमूनों की जांच की थी। सीपीसीबी की रिपोर्ट में छह घरों के नूमने पूरी तरह सुरक्षित पाए गए थे। तीन घरों के नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले, लेकिन मात्रा न्यूनतम स्तर के करीब रही। दो अन्य घरों के नमूनों मे कोलीफॉर्म मिला था। इनमें से एक में ई-कोलाई नहीं था, जबकि दूसरे में न्यूनतम मा...