नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। आज शाम तक मामले की रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने इसके साथ ही एक्स पोस्ट पर जिस सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था उसका वीडियो शेयर कर सुरक्षा से जुड़े उपायों की भी जानकारी दी है। बोर्ड ने एक्स पर लिखा 'जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन पुनर्वास परियोजना के दौरान हुई दुखद दुर्घटना पर बोर्ड गहरा शोक व्यक्त करता है और शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना प्रकट करता है। घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा...