नई दिल्ली, फरवरी 20 -- पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची ई-रिक्शा में सवार थी और स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक हैचबैक कार ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ये घटना 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनटी की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी मगर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। आनन-फानन में बच्ची को माता चनन देवी हॉस्पिटल में ले जाया गया और फिर हालात गंभीर होने के चलते मैक्स अस्पताल द्वारका शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची को सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई थीं। ई-रिक्शा में बच्ची के अलावा उसकी नानी मर्सी जेवियर (57) भी थीं और वे इस हादसे में घायल हुईं। नानी का फिलहाल ईलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस न...