रिषिकेष, अगस्त 17 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा जनआंदोलन को नई धार देगा, जबकि संगठन की मजबूती को प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा। बूथ, वार्ड के साथ ग्रामसभा तक संगठन को खड़ा किया जाएगा। मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशियों के साथ चुनाव में जुटे रहने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करेगा। रविवार को गढ़ी रोड श्यामपुर में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की बैठक में कई निर्णय लिये गये। जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, वह संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यह सम्मान समारोह उनके मनोबल को और ऊंचा करेगा। आने वाले अभियानों में हमें नई ऊर्जा देगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर राय रावत ने कहा यह कार्यक्रम केवल सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड स्व...