हाजीपुर, जुलाई 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जद यू के जिलाध्यक्ष अ सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह कार्यकर्ताओं के प्रतनिधि मंडल के साथ रविवार को गोरौल प्रखंड के पीरापुर मथुरा गांव पहुंचे। इस गांव की छात्रा की अपहरण कर हुई निर्मम हत्या से शोकाकुल परिजन से मिले। इस दौरान पीड़ित परिवार को भरोसा दिया की सरकार एवं प्रशासन आपके साथ है ,न्याय दिलाने में हर संभब मदद दी जायगी। फ जिला प्रशासन से बात कर दोषी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष के साथ गोरौल प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सुमन,किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार,उमेश कुमार,जितेंद्र पटेल,मुकेश कुमार,मिथलेश कुमार,मोहन सिंह, मिथलेश कुमार, छो...