लखीसराय, मार्च 18 -- चानन, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू नेताओं की बैठक पार्टी कार्यालय मननपुर बाजार में प्रखंड अध्यक्ष देवकीनंदन मंडल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी पंचायतों के प्रभारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जमालपुर प्रभारी रामदेव मंडल ने कहा कि चुनावी वर्ष में सभी को आपसी द्वेष भूलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना होगा। सीएम के हाथों को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाना होगा। चानन में पार्टी को अधिक मजबूत करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष भी चानन व सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रति काफी सजग रहते है। तकनीकी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार पटेल ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए पंचायत प्रभारी को जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.