मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- औराई, एसं। जनता दल (यू) के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल ने प्रखंड की नयागांव पंचायत के हरपुर बेसी गांव निवासी मो. शाकिब का मनोनयन प्रदेश महासचिव मीडिया सेल के पद पर किया है। मो. शाकिब के मनोनयन पर प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही नव मनोनीत प्रदेश महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देकर पार्टी के हित में इसे बेहतर कदम बताया। बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू रंजीत सहनी, व्यवसाई नंद कुमार चौधरी, समाजसेवी उमा शाही, युवा जदयू जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मो. नौशाद, बेचन महतो, नसीम अशरफ, मो. हीरा, मो. नुरैन आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.