मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संगठन को मजबूती देने में जुटे जदयू के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस क्रम में जदयू महानगर के पदाधिकारियों के लिए होने वाले चुनावों की तिथियों की घोषणा बुधवार को की गई। चुनावों के लिए प्रतिनियुक्त निर्वाची पदाधिकारी कुंदन शांडिल्य ने पीएंडटी चौक स्थित जदयू महानगर के प्रधान कार्यालय में बैठक के बाद इसकी घोषणा की। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि महानगर जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों का चुनाव 20 से 23 फरवरी के बीच होगा। इस दौरान नगर जदयू के सेक्टर अध्यक्षों का भी चुनाव होगा। इसके बाद नगर अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में कुल 45 हजार सदस्य बनाए गए हैं। इसमें से क्रियाशील सदस्यों को चुनाव में वोट करने का अधिकार होगा। चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.